Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक:3100KG आम से सजाया गया शिवालय, सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ रही

    6 months ago

    सावन महीने के पहले सोमवार पर आज राजस्थान के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा सहित तमाम शहरों में सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया है। भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आज पहले सोमवार को विशेष संयोग बन रहे हैं। 14 जुलाई को धनिष्ठा नक्षत्र, आयुष्मान योग और गणेश चतुर्थी एक साथ पड़ रही है। जयपुर चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर के महंत शक्ति व्यास ने बताया- 3100 किलो आम से मंदिर की सजावट की गई है। शाम को 56 भोग लगाए जाएंगे। भगवान भोलेनाथ का सुबह 3 बजे 151 किलो गाय के घी से अभिषेक, इसके बाद पंचामृत अभिषेक किया गया। जलाभिषेक शाम 4 बजे तक चलेगा। उसके बाद महादेव का आम से श्रृंगार किया जाएगा। जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में कावड़ियों ने पहले जलाभिषेक किया जयपुर के वैशाली नगर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को सुबह तीन बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह मंगला आरती के बाद सबसे पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर समिति सदस्य श्रीप्रकाश सोमानी ने बताया कि मंदिर में शाम 4 बजे तक जलाभिषेक होगा। इसके बाद भोलेनाथ का 2 क्विंटल देशी-विदेशी फूलों से फूल बंगला तैयार किया जाएगा। भगवान का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। अरावली पर्वतमाला की गोद में सजा चमत्कारी शिवधाम:ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा, चट्टानों से प्रकट हुआ शिवलिंग प्रदेश भर के शिवालयों के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रधान के दो वीडियो से मचा सियासी भूचाल:पूनम ने कहा- मैं ही प्रधान, नहीं कोई प्रतिनिधि, पंचायत में गलत काम नहीं होने दूंगी
    Next Article
    अरावली पर्वतमाला की गोद में सजा चमत्कारी शिवधाम:ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा, चट्टानों से प्रकट हुआ शिवलिंग

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment