Search

    Select Website Language

    पाली में मूसलाधार बारिश,सड़कों पर 2-2 फीट पानी:कई इलाकों में घरों में घुसा पानी, स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

    1 year ago

    पाली में रात 3 बजे से लगातार लगातार बरसात जारी है। शहर के अधिकतर मोहल्लों में जलभराव को स्थिति बनी हुई है। रामदेव रोड एरिया में तो घरों के अंदर तक बरसाती पानी चला गया है। रामदेव रोड, लोढ़ा स्कूल रोड, आदर्श नगर, वीडी नगर, केशव नगर, गोकुलवाडी , बापू नगर विस्तार, नया गांव रोड सहित कई मोहल्लों में हालत खराब है। लोगों का घरों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। भारी बरसात को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा की। शहर में ड्रेनेज सिस्टम की ये लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। साथ ही प्रशासन के दावों की भी इस बरसात ने पोल खोल कर रख दी है। कलेक्टर-एसपी कर रहे निरीक्षण शहर में बिगड़े हालात को देखते हुए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी चुनाराम जाट लगातार शहर का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। पूरे पाली जिले में बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की आशंका के साथ मध्यम से तेज बरसात का अलर्ट है। विभाग ने शहर में अगले चार दिन तक तेज बरसात की चेतावनी जारी की है। पांच मौका पुलिया सड़क पर भरा 3 फिट पानी पाली शहर के पांच मौका पुलिया, जोधपुर रोड भटवाड़ा के पास मुख्य सड़क पर 2 से 3 फीट तक बरसाती पानी भर गया है। इसे में दुपहिया वाहन लेकर भी इधर से गुजरना मुश्किल हो गया है। इस तरह से हाउसिंग बोर्ड, मिल गेट, सोसाइटी नगर शहर से कट गए है। सर्वोदय नगर अंडरब्रिज भी पानी से भर गया है। रेलवे ट्रैक भी पानी में डूबी हुई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अजमेर में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद:कहीं 2 तो कहीं पर ढाई घंटे बिजली गुल, जानिए-कौनसा एरिया होगा प्रभावित
    Next Article
    जैसलमेर में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून:17 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट, सप्ताह भर तक बारिश जारी रहने की संभावना

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment