Search

    Select Website Language

    जैसलमेर में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून:17 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट, सप्ताह भर तक बारिश जारी रहने की संभावना

    1 year ago

    जैसलमेर जिले में बारिश का दौर खत्म होते ही गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं। वहीं उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। रविवार को पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप भी खिली। तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि सोमवार से जिले में मानसून सक्रिय होने की संभावना है जिससे बारिश का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। साथ ही उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जिले में 14 जुलाई से 17 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट है। बारिश का यह दौर सप्ताह भर तक जारी रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट होने के साथ गर्मी से राहत मिलेगी। सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद जैसलमेर जिले के कई इलाकों में पिछले दिनों अच्छी बारिश हुई थी। जिससे किसानों के चेहरे खिले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सीजन जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। जिससे किसानों को उम्मीद है कि इस बार बंपर पैदावार होगी। जैसलमेर जिले में सावन के पहले दिन सोमवार को मानसून सक्रिय होगा। जिसके बाद 6-7 दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 16 व 17 जुलाई को कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिन व रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी शुक्रवार को दिन व रात में विभिन्न इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई थी। जिससे शनिवार को तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। एक ही दिन में अधिकतम तापमान 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री गिर गया था। लेकिन रविवार को दिन व रात के पारे में उछाल आ गया। रविवार को दिन का पारा 4 डिग्री व रात का पारा 5 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक और रात का पारा सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी जैसलमेर में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिछले काफी दिनों से दिन व रात में बिजली की आंख मिचौली ने बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी है। हल्की बारिश व आंधी में ही बिजली लाइनों में बड़े बड़े फॉल्ट आने लगे है। जिससे दिन व रात में बार बार बिजली कटौती की जा रही है। बिजली के अभाव में बच्चे, बुजुर्गों व बीमार लोगों के हाल बेहाल हो रहे है। पिछले कई दिनों से विभाग द्वारा रखरखाव का बोलकर बिजली कटौती की गई थी। ऐसे में बारिश के दिनों में बिजली कटौती ने विभाग की पोल खोल कर रख दी है। लोगों का कहना है कि मानसून की बारिशों का दौर अभी शुरू हुआ है। अभी से ही ऐसे हालात है तो आगामी तेज बारिशों के दिनों में हाल और भी बदतर होंगे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाली में मूसलाधार बारिश,सड़कों पर 2-2 फीट पानी:कई इलाकों में घरों में घुसा पानी, स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
    Next Article
    प्रोटेक्शन अफसर एग्जाम 13 सितम्बर को:आवेदन फार्म विड्रो व करक्शन के लिए आज रात तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment