Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नरेश मीणा बोले-नीली छतरी वाले पर विश्वास, वो न्याय दिलाएगा:समरावता हिंसा केस में जानलेवा हमले की धारा नहीं हटाई; 19 जुलाई को अगली सुनवाई

    6 months ago

    समरावता हिंसा में शामिल नरेश मीणा समेत 59 में से 52 आरोपियों की टोंक के SC-ST कोर्ट में पेशी हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चार्ज बहस के आदेश सुनाए और पुलिस की ओर से लगाए आरोपों को यथावत रखा। कोर्ट ने जानलेवा हमले की धारा (बीएनएस की धारा 109ए) को नहीं हटाया है। मामले में अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी। पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय नरेश मीणा मुस्कराते हुए दिखाई दिए। मीणा ने कहा- नीली छतरी वाले (ईश्वर) पर विश्वास है। वो न्याय दिलाएगा। नरेश मीणा व अन्य आरोपियों के एडवोकेट फतेह लाल मीणा ने मुकदमा नंबर 167/2024 पर सुनाए गए कोर्ट के चार्ज बहस आदेश को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा- कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में निगरानी याचिका दायर करेंगे। 4 पॉइंट में समझिए पूरा मामला हाईकोर्ट ने एसडीएम थप्पड़ कांड में नरेश मीणा को दी राहत 2 दिन पहले (7 जुलाई) नरेश मीणा को एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली थी। जस्टिस उमाशंकर व्यास की अदालत ने नरेश मीणा की निगरानी याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले में टोंक एससी-एसटी कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट फतेह राम मीणा और रजनीश गुप्ता ने कोर्ट को बताया- यह प्रकरण साधारण मारपीट का है, जबकि इसे हत्या के प्रयास के रूप में दिखाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकलपीठ ने निचली अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर समरावता हिंसा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... हाईकोर्ट ने कहा- समरावता हिंसा का मुख्य आरोपी नरेश मीणा:इसके कारण पूरा घटनाक्रम हुआ; सरकारी वकील ने घटना के दिन का वीडियो दिखाया समरावता हिंसा मामले में शुक्रवार को नरेश मीणा की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश चौधरी ने घटना के दिन का वीडियो दिखाया, जिसमें नरेश मीणा ने लोगों से लाठी-डंडे लेकर समरावता पहुंचने का आह्वान किया था। (पढें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    गहलोत बोले- सरकार अविलंब करवाए छात्रसंघ चुनाव:पूर्व सीएम की पोस्ट पर युवाओं का पलटवार, लिखा- बंद तो आपने ही किए थे
    Next Article
    फतेहपुर में 10 घंटे लगातार बारिश:बस स्टैंड समेत कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भरा, दुकानों में घुसा पानी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment