Search

    Select Website Language

    फतेहपुर में 10 घंटे लगातार बारिश:बस स्टैंड समेत कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भरा, दुकानों में घुसा पानी

    1 year ago

    फतेहपुर में बुधवार रात 8:30 बजे से गुरुवार सुबह तक लगातार बारिश हुई। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। क्षत्रिया बस स्टैंड, पुराने सिनेमा हॉल, नवलगढ़ अंडरपास, साईं बाजार, मंडावा अंडरपास, अंबेडकर नगर और मंडावा रोड जलमग्न हो गए। मुख्य बस स्टैंड पर 5 फीट पानी जमा हो गया। यहां दो दर्जन से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से फंसे हुए वाहनों को निकाला। नवलगढ़ और मंडावा अंडरपास में भी 5 फीट पानी भर गया। सुरक्षा के लिए दोनों अंडरपास के आसपास बैरिकेड्स लगाए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई वर्षों में यह रिकॉर्ड बारिश हुई है। इस बारिश से जहां कस्बे के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसान भी खुश हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र पारीक ने बताया कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    नरेश मीणा बोले-नीली छतरी वाले पर विश्वास, वो न्याय दिलाएगा:समरावता हिंसा केस में जानलेवा हमले की धारा नहीं हटाई; 19 जुलाई को अगली सुनवाई
    Next Article
    राजस्थान-गुजरात सीमा पर माही-मोरन नदी में माफिया राज:यहां लीज नहीं...नावों में हाई प्रेशर की मोटरें लगाकर पानी से बजरी निकाल रहे, रोज 500 टन गुजरात-एमपी तस्करी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment