Search

    Select Website Language

    मेड़ता में मीरा महोत्सव का उत्साह:गायक प्रकाश माली को भजनों पर झूमे शहर के लोग, भजन संध्या में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    10 months ago

    मीरा नगरी मेड़ता में मीरा जयंती महोत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा है। बीती देर रात मीरा स्मारक परिसर में भजन संध्या हुई, जिसमें भजन सम्राट के नाम से पहचान रखने वाले प्रकाश माली के भजनों की दीवानगी देखने को मिली। जब प्रकाश माली ने मां मीरा, गिरधर गोपाल और प्रभु श्रीराम के भजन गाए तो भक्ति में पांडाल में मौजूद सभी लोग झूमने लग गए। बीती रात मीरा नगरी में चारों तरफ 521वें मीरा जयंती महोत्सव के उत्साह और उत्सव के रंग बिखर रहे थे। मीरा स्मारक परिसर में आज सुबह 4 बजे तक चली भजन संध्या के दौरान पैर रखने तक की जगह नहीं थी। भक्ति संध्या में मीरा जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान भजन गायक प्रकाश माली ने "वारी जाऊ री, बलिहारी जाऊ री' "अपनी पिया री मीरा बनी जोगनिया' सहित मां मीरा, भगवान चारभुजानाथ और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की एक से सुंदर एक प्रस्तुतियां दी। ये रहे मौजूद इस दौरान दादूपंथी संप्रदाय के महंत हरिनारायण महाराज, रास मंडी के संत नारायणदास महाराज, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, हनुमानराम देवड़ा, विधायक लक्ष्मणराम कलरू, एसडीएम पूनम चोयल, तहसीलदार भागीरथराम गुर्जर, ईओ श्रवणराम चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गौतम टाक सहित संत समाज और अतिथि मौजूद रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भरतपुर में भगवान शनिदेव की मूर्ति को किया खंडित:खेत पर जा रहे व्यक्ति की दर्शन के दौरान पड़ी नजर, लोगों ने किया विरोध
    Next Article
    लग्जरी बस दिलाने के नाम पर 29.84 लाख हड़पे:दलाल ने गुजरात के एक व्यक्ति से मिलकर रची साजिश, पुलिस ने भी दर्ज नहीं किया मुकदमा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment