Search

    Select Website Language

    लग्जरी बस दिलाने के नाम पर 29.84 लाख हड़पे:दलाल ने गुजरात के एक व्यक्ति से मिलकर रची साजिश, पुलिस ने भी दर्ज नहीं किया मुकदमा

    10 months ago

    अलवर में मल्होत्रा बस सर्विस के मालिक विनीत मल्होत्रा को लग्जरी बस दिलाने के नाम पर दलाल ने 29.84 लाख की ठगी कर ली। दलाल ने गुजरात के व्यक्ति के साथ मिलकर ठगी की है। दलाल ने 37 लाख की बस को 32 लाख रुपए में दिलाने का सौदा किया। गुजरात ले जाकर बस दिखाई। उसके बाद 29.84 लाख रुपए हड़प लिए और बस भी नहीं दी। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। अलवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो इस्तगासे से रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। बस मालिक बता भरोसे में लिया आरोपी हरबंश लाल ने खुद को एक दलाल बताते हुए मल्होत्रा बस सर्विस के मालिक विनीत से मुलाकात की और उनको AC लग्जरी बस की फोटो दिखाई और कहा कि केवल 32.85 लाख में दिला सकता है। इसके बाद हरबंश लाल ने गुजरात निवासी बस मालिक विपिन भाई पटेल से संपर्क करवाया। विपिन भाई को पटेल बस सर्विस का मालिक बता भरोसे में लिया। शक होने पर पहुंचा थाने विश्वास में आए विनीत मल्होत्रा ने पहले 50,000 नकद, फिर 7 लाख रुपए UPI से और 10.64 लाख का बैंक ट्रांसफर "सुंदरम फाइनेंस" के नाम पर किया। उसके बाद 18 लाख नकद अलवर में आरोपी के व्यक्ति को दे दिए गए। लेकिन इसके बावजूद बस की डिलीवरी नहीं की गई। रकम लेने के बाद टालमटोल करने लगे। कुछ दिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद शक हुआ। तब जाकर पुलिस को रिपोर्ट दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो इस्तगासे से मुकदमा दर्ज कराया है। मल्होत्रा ने कहा- अंग्रेजी में लिखा एग्रीमेंट दिया विनीत मल्होत्रा ने कहा कि उसे अंग्रेजी में लिखा एग्रीमेंट दिया गया, लेकिन अब पता चला वह बस से संबंधित नहीं था। मैंने जब आरोपियों से संपर्क किया, तो उनके फोन बंद आने लगे। यह सुनियोजित साजिश थी। अब भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धाराएं 318(4), 316(2), और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसआई कांता कुमारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मेड़ता में मीरा महोत्सव का उत्साह:गायक प्रकाश माली को भजनों पर झूमे शहर के लोग, भजन संध्या में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
    Next Article
    मजदूर के खाते में इतने पैसे कि गिन नहीं सकते:37 डिजिट में कैश हुआ ट्रांसफर, बैंक और इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment