Search

    Select Website Language

    लोहे से भरा ट्रक बिजली के तार से टकराया:वायर खिचने से उखड़ गया ट्रांसफार्मर, 1 घंटे तक ट्रैफिक रहा जाम

    11 months ago

    जालोर में शहर के आहोर रोड पर कोतवाली थाने के सामने लोहे के ऐंगल भर कर जा रहे ट्रक में बिजली का तार अटक गया। जिससे पास में लगा ट्रांसफार्मर ही उखड़ गया। जिसके चलते पुलिस ने दोनों साइड में यातायात को रोक कर बड़ा हादसा होने से बचाया। शहर के आहोर चौराहे के समीप पीएमश्री स्कूल के सामने बुधवार शाम करीब 5.30 बजे गुजर रहे एक ट्रक बिजली के तार टकरा गया। इससे तार खिचने से रोड किनारे खड़ी डीपी झुक गई। जानकारी पर पुलिस और डिस्कॉम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रास्ता रुकवाया और डिस्कॉम टीम ने बिजली काटकर डीपी को सही करने में जुट गए। इस दौरान करीब 1 घंटे तक शहर में यातायात को डावेर्ट करना पड़ा और शहर भी अधेंरे में रहा। करीब एक घंटे बाद डीपी दुरुस्त कर रास्ता शुरू किया। बता दें कि यहां सीसी रोड बनने से बारिश के दिनों सड़क किनारे पानी बहता है और यहीं जमा रहता है। ऐसे में सड़क किनारे पोल और डीपी वाली जगह गीली होने से यहां इनकी कमजोर स्थिति बनी हुई है। गनीमत रही कि इस तार पर प्लास्टिक चढ़ा होने और नहीं टूटने से हादसा टल गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर के डॉक्टर ने फ्लाइट में एयर-होस्टेस की जान बचाई:ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे प्लेन में बिगड़ी थी तबीयत; इमरजेंसी लैंडिंग टली
    Next Article
    जोधपुर में बैंक मैनेजर के घर CBI का छापा:आय से 260% ज्यादा प्रॉपर्टी, बंगला-जमीन के डॉक्युमेंट मिले; 4 महीने पहले घूस लेते पकड़ा था

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment