Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जोधपुर में बैंक मैनेजर के घर CBI का छापा:आय से 260% ज्यादा प्रॉपर्टी, बंगला-जमीन के डॉक्युमेंट मिले; 4 महीने पहले घूस लेते पकड़ा था

    6 months ago

    जोधपुर में CBI ने बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, रायमलवाड़ा शाखा के निलंबित मैनेजर विवेक कच्छवाहा के घर छापा मारा। सुबह से दोपहर तक करीब 7 घंटे चली यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। CBI ने विवेक के मंडोर के नागौरी बेरा इलाके में जय तीजा एनक्लेव स्थित घर पर तलाशी की। वहां CBI को करोड़ों की कीमत का आलीशान बंगला, दईजर इलाके में लाखों रुपए कीमत की एग्रीकल्चर लैंड, बैंक मैनेजर रहते हुए रायमलवाड़ा इलाके में खरीदे गए भूखंड के दस्तावेज मिले हैं। शेयर और एलआईसी में लाखों रुपए के इन्वेस्टमेंट के डॉक्युमेंट भी मिले हैं। इनके अलावा भी कई साक्ष्य मिले हैं। सीबीआई टीम अब इन प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू पता कर रही है। फरवरी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था CBI ने 17 फरवरी 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा, रायमलवाड़ा शाखा के तत्कालीन मैनेजर विवेक को किसान क्रेडिट कार्ड लोन स्वीकृत करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उस वक्त विवेक के बैंक खातों और लॉकर की भी तलाशी ली गई थी। विवेक के लॉकर से 80 तोला से ज्यादा सोने की ज्वेलरी बरामद हुई थी। गिरफ्तारी के बाद विवेक को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद से ही विवेक CBI के रडार पर था। उसके बैंक खातों, निवेश और संपत्तियों की गहन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी सामने आया, जिसके बाद यह छापेमारी की गई। आय से 260 प्रतिशत अधिक प्रॉपर्टी 8 जुलाई को सीबीआई (एसीबी) जोधपुर के डीआईजी राजवीर सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर मदन बेनीवाल की ओर से दर्ज नई FIR के अनुसार, विवेक ने अपनी ज्ञात आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है। विवेक ने 1 जून 2024 से लेकर 17 फरवरी 2025 के बीच 58 लाख 59 हजार 818 रुपए की संपत्तियां अर्जित की। इनमें सोने की ज्वेलरी, कैश, बैंक बैलेंस, गाड़ी, शेयर्स और दईजर गांव के खसरा नंबर 94 में बड़ी कृषि भूमि भी खरीदी। सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार 1 जून 2024 से 17 फरवरी 2025 तक की अवधि में विवेक और उसके परिवार की कुल आय 17 लाख 48 हजार 460 रुपए ही होना सामने आया है। इसमें बैंक से मिलने वाली सैलरी भी शामिल थी। इसमें से भी विवेक ने 5 लाख 75 हजार 329 रुपए का खर्च किया। जिसमें से होम लोन की किस्त, इनकम टैक्स और अन्य घरेलू खर्च चुकाए गए थे। सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार विवेक की कुल आय 17,48,460 रुपए हुई। वहीं, अर्जित संपत्तियां, घर और अन्य खर्च 64,35,147 रुपए के होना सामने आया है। यानी 260 प्रतिशत अधिक कमाई के रूप में 46 लाख 86 हजार 687 रुपए की काली कमाई किए जाने की आशंका सामने आई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    लोहे से भरा ट्रक बिजली के तार से टकराया:वायर खिचने से उखड़ गया ट्रांसफार्मर, 1 घंटे तक ट्रैफिक रहा जाम
    Next Article
    राजस्थान जगुआर क्रैश, रोहतक के पायलट शहीद:एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर थे, 1 माह पहले पिता बने; पत्नी डॉक्टर, पिता-बहन रिटायर

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment