Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मजदूर के खाते में इतने पैसे कि गिन नहीं सकते:37 डिजिट में कैश हुआ ट्रांसफर, बैंक और इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा

    6 months ago

    बिहार से राजस्थान आए मजदूर के खाते में इतने रुपए आ गए कि गिनती ही नहीं हो पाई। उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 10,01,35,60,00,00,00,00,50,01,00,23,56,00,00,00,28,844 रुपए ट्रांसफर हुए। मामला सामने आते ही बैंक और इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा है। दरअसल, बिहार के जमुई जिले के गांव अर्सर निवासी टेनी मांझी (31) इन दिनों सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी के डीबस्या गांव में निर्माणाधीन जिला अस्पताल में मजदूरी कर रहा है। करीब 15 दिन पहले वह बिहार से यहां आया था। मंगलवार को जब उसने मोबाइल में अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो होश उड़ गए। खाते में 37 डिजिट में पैसा दिखा। इतनी रकम देखकर घबराया युवक टेनी ने बताया कि उसका खाता कोटक महिंद्रा बैंक की मुंबई ब्रांच में है। वह इसी खाते से लेन-देन करता है। पैसा करीब 7-8 दिन पहले खाते में आया था। टेनी पढ़ा-लिखा नहीं है। उसने यह बात अपने साथी को बताई। साथी ने पैसा देखा तो बताया कि यह 1050 करोड़ रुपए से ज्यादा है। टेनी के खाते में पहले सिर्फ 500 रुपए थे। अचानक इतनी बड़ी राशि देखकर वह घबरा गया। उसे समझ नहीं आया कि इतने पैसे कहां से आए। वह यह भी नहीं समझ सका कि एक रुपए के पीछे कितने शून्य होते हैं। बैंक ने खाता सीज किया बैंक ने टेनी का खाता सीज कर दिया। बैंक और इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा है। नोटिस में पूछा गया है कि यह पैसा कहां से और किस स्रोत से आई। आशंका है कि मामला मनी लॉन्ड्रिंग या तकनीकी गड़बड़ी से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई है। गांव और गंगापुर सिटी में चर्चा का माहौल टेनी मांझी मानसिक दबाव में है। दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरी करने वाला यह मजदूर अब जांच के डर से परेशान है। गांव और गंगापुर सिटी में चर्चा का माहौल है। लोग हैरान है कि एक गरीब मजदूर के खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे आई। फिलहाल जांच जारी है। असली वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। ये भी पढ़ें... भारत में 85,698 लोगों की संपत्ति ₹87 करोड़ से ज्यादा:अमीरों के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर, 2023 के मुकाबले 2024 में 6% बढ़े सुपर रिच भारत में 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 87 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाले 85,698 लोग रहते हैं। दुनियाभर के कुल अमीरों में इनकी संख्या 3.7% है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    लग्जरी बस दिलाने के नाम पर 29.84 लाख हड़पे:दलाल ने गुजरात के एक व्यक्ति से मिलकर रची साजिश, पुलिस ने भी दर्ज नहीं किया मुकदमा
    Next Article
    अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू; स्कूली बच्चों ने किया रिहर्सल

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment