Search

    Select Website Language

    श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त:श्रावण पुत्रदा एकादशी पर देर रात तक चला कार्यक्रम

    10 months ago

    भीलवाड़ा के शास्त्री नगर स्थित खाटूश्याम मंदिर में मंगलवार को श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया गया। श्रावण पुत्रदा एकादशी पर श्री श्याम सेवा समिति काशीपुरी की ओर से यह महोत्सव भक्तिरस में सराबोर माहौल के बीच हुआ। इस दौरान बाबा श्याम के दर्शन और संकीर्तन में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और भजनों पर झूमे। मैं तो चला खाटू नगरी... राजस्थान की प्रसिद्ध भजन गायिका कविता मालवीय (प्रतापगढ़) ने श्याम भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। खाटू वाले तेरा दरबार सबसे न्यारा है, श्याम तेरे द्वार पे आया हूं सिर झुकाने जैसे भजनों से भावनाओं की गंगा बही। मैं तो चला खाटू नगरी...भजन पर पूरा पंडाल भक्तिरस में झूमता नजर आया। भजन संध्या के दौरान चंचल मालवीय एवं गौरव ने भी अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझाया। भजनों से भावनाओं की गंगा बही समिति अध्यक्ष सुरेश पोदार ने बताया कि संकीर्तन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसमें आकर्षक पंडाल, भव्य झांकी, सुंदर साज-सज्जा, यातायात एवं प्रसाद व्यवस्था शामिल रही। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्यों का सहयोग रहा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    बाइक चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, 1 नाबालिग डिटेन:चोरी गई दो बाइक बरामद, बारां पुलिस का वाहन चोरी के खिलाफ अभियान जारी
    Next Article
    खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग:घर का सामान जलकर राख, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment