Search

    Select Website Language

    जयपुर में खेली जाएगी पहली टी-10 लीग:यूसुफ पठान, इरफान पठान, हर्शल गिब्स, जैसे प्लेयर लगाएंगे चौके-छक्के; 7 दिन चलेंगे टूर्नामेंट

    9 months ago

    जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब पहली बार टी - 10 लीग की शुरुआत होने जा रही है। गुरुवार से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली लीग में हर्षल गिब्स, रॉस टेलर, इरफान पठान, यूसुफ पठान जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 6 टीमों का नेतृत्व करते नजर आएंगेइन टीमों में 74 भारतीय खिलाड़ी 10 ओवर में अपनी प्रतिभा दिखाने मैदान में उतरेंगे। जयपुर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि लेजेंजी टी-10 लीग जैसे मंच के जरिए युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के साथ खेलने का मौका मिलना प्रेरणादायक साबित होगा। ऐसे टूर्नामेंट सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि, नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए भी प्रेरित करेंगे। मैं इस टूर्नामेंट की सभी 6 टीमों को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि यहां से कई भविष्य के सितारे उभरकर सामने आएंगे। लीग के संस्थापक बोले-7 अगस्त से होगी शुरुआत लेजेंजी टी-10 लीग के संस्थापक और सीईओ चिरंजीव दुबे ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य सपनों को हकीकत में बदलना है। युवा प्रतिभाओं को उस मंच पर लाना है। जहां वे उन क्रिकेट दिग्गजों के साथ खेल सकें, जिन्हें वे सालों से आदर्श मानते आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद जयपुर से हूं और जयपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में ही इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह मेरे लिए भी काफी खुशी की बात है। दुबे ने बताया कि 7 अगस्त को जयपुर के सवाई मान सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टी 10 लीग की शुरुआत होगी। जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स दिल्ली और बंगाल टाइगर्स के बीच शाम 5 बजे खेला जाएगा। पहले दिन तीन मुकाबले होंगे। दूसरा मैच शाम 7 बजे सदर्न यूनाइटेड बनाम एमपी स्पार्टन्स के बीच होगा। जबकि तीसरा और प्राइम टाइम मुकाबला रात 9 बजे मुंबई स्टार्स और राजस्थान रेडर्स के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि लीग 7 अगस्त से 11 अगस्त तक हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। नॉकआउट चरण 12 अगस्त को होगा। जिसमें क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 खेले जाएंगे। इसके बाद 13 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी 6 फ्रेंचाइजी टीमों का करेंगे नेतृत्व उन्होंने बताया कि पहली बार होने जा रही इस लीग में क्रिकेट हर्शल गिब्स, रॉस टेलर, तिलकरत्ने दिलशान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, और आरोन फिंच जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे छह फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करेंगे। जबकि 74 भारतीय खिलाड़ी, जिन्हें स्थानीय ट्रायल्स के माध्यम से चुना गया है। अब उन्हीं दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हैं। इस दौरान दर्शकों को टेनिस बॉल से होने वाले मुकाबलों में शानदार मैच देखने को मिलेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    झुंझुनूं में 25 कुत्तों की गोली मारकर हत्या:कुत्ता नजर आते ही बदमाश बाइक से पीछा करते हैं, फिर फायर कर देते हैं
    Next Article
    जयपुर में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का VIDEO:बदमाशों ने आंखों में मिर्च फेंककर धक्का मारा, बाइक पर भागे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment