Search

    Select Website Language

    जयपुर में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का VIDEO:बदमाशों ने आंखों में मिर्च फेंककर धक्का मारा, बाइक पर भागे

    9 months ago

    जयपुर में मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से चेन तोड़ने की वारदात होना सामने आया है। बदमाशों ने पहले महिला पर मिर्च पाउडर फेंका। इसके बाद चेन तोड़कर बाइक पर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार बदमाश चेन तोड़ते नजर आए है। महिला ने शिप्रा पथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चेन लूट की वारदात की तस्वीर- पुलिस ने बताया- शांति नगर दुर्गापुरा निवासी सुशीला देवी (65) मंगलवार शाम 7.45 बजे जैन मंदिर में दर्शन करके घर लौट रही थी। घर से 200 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो युवक सामने से आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने हाथ में मिर्च पाउडर ले रखा था। उसने महिला मिर्च पाउडर फेंका। महिला ने आंख का ऑपरेशन होने के कारण चश्मा पहना हुआ था। इस कारण आंख में मिर्च पाउडर नहीं गिरा। बदमाश ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और चेन तोड़कर भाग गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर एक महिला और एक व्यक्ति भागकर आए। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाए। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज देखें है। फुटेज में बाइक पर दोनों बदमाश नजर आए हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर में खेली जाएगी पहली टी-10 लीग:यूसुफ पठान, इरफान पठान, हर्शल गिब्स, जैसे प्लेयर लगाएंगे चौके-छक्के; 7 दिन चलेंगे टूर्नामेंट
    Next Article
    क्रिकेटर यश-दयाल की गिरफ्तारी पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार:कोर्ट ने कहा- मामला नाबालिग से जुड़ा, स्टे नहीं दे सकते

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment