Search

    Select Website Language

    क्रिकेटर यश-दयाल की गिरफ्तारी पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार:कोर्ट ने कहा- मामला नाबालिग से जुड़ा, स्टे नहीं दे सकते

    9 months ago

    IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल को रेप के मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने रेप के मामले में गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जयपुर में हाईकोर्ट जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत में सुनवाई हुई। उन्होंने कहा- मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए स्टे नहीं दे सकते हैं। अदालत ने मामले में केस डायरी तलब करते हुए 22 अगस्त को सुनवाई तय की है। वहीं, बहस के दौरान क्रिकेटर के वकील ने कहा कि- एक गिरोह सक्रिय है, जो उन्हें फंसा रहा है। गाजियाबाद वाले मामले लगी थी रोक- वकील क्रिकेटर के वकील कुणाल जैमन ने कहा- हमारे खिलाफ गाजियाबाद में भी एक लड़की ने रेप का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। लेकिन उसके 7 दिन बाद ही जयपुर में दूसरी लड़की ने मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले में पूरा गिरोह सक्रिय है। जो इस तरह के मुकदमे दर्ज करवाकर ब्लैकमेल करना चाहता है। 2 साल पहले कॉन्टैक्ट में आई थी लड़की सांगानेर SHO अनिल जैमन ने बताया- जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी। आरोप है कि करीब 2 साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब यश ने क्रिकेट में करियर बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। जैमन ने बताया कि- आईपीएल-2025 मैच के दौरान भी जयपुर आए यश दयाल ने सीतापुरा स्थित एक होटल में बुलाकर लड़की के साथ फिर रेप किया। लड़की जब 17 साल की नाबालिग थी, तब पहली बार उससे रेप हुआ। ऐसे में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पहले भी विवादों में रहे यश दयाल यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी थी। बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।'
    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने का VIDEO:बदमाशों ने आंखों में मिर्च फेंककर धक्का मारा, बाइक पर भागे
    Next Article
    राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगा:धीमा पड़ा बारिश का दौर, 15 अगस्त तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment