Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एडीए ने 116 प्लॉट की ई-नीलामी शुरू की:3 सितम्बर लास्ट डेट; अटल आवासीय योजना में 12 अगस्त तक करें आवेदन

    6 months ago

    अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से आवासीय एवं व्यवसायिक योजनाओं के 116 भूखंडों की ई-नीलामी प्रोसेस शुरू कर दिया है। आवेदक आज से 3 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्राधिकरण की अटल आवासीय योजना के 270 भूखंडों में से 191 सामान्य भूखंडों के आवंटन के लिए आवेदन की डेट 12 अगस्त है। प्राधिकरण के अनुसार-नीलामी में इन भूखंडों को अधिकतम बोली लगाकर खरीदने वाले आवेदकों को 15 दिवस में पूर्ण राशि जमा कराने पर 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी, वहीं पूर्ण भुगतान के लिए 180 दिन का समय मिलेगा। प्राधिकरण इस नीलामी अभियान के तहत चंद्रवरदाई नगर में 22, पृथ्वीराज नगर में 22, महाराणा प्रताप नगर में 21, हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य योजना में 3 आवासीय भूखंडों की ई-नीलामी करेगा। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर में सर्वाधिक 35 व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी करेगा। वहीं बकरा मण्डी में 4, पृथ्वीराज नगर में 1 व्यवसायिक भूखण्ड सहित हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य योजना में 4 आवासीय मय व्यवसायिक भूखण्ड, इंद्रा कॉम्पलैक्स में 2 शॉप्स और पुष्कर स्थित सूरत कुण्ड में 2 रिसोर्ट भूखंडों की नीलामी की जाएगी। अटल आवासीय योजना -191 सामान्य भूखंड अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से चाचियावास में प्रस्तावित अटल आवासीय योजना के 270 भूखंडों में से 191 सामान्य भूखंडों का ऑनलाइन आवंटन होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जुलाई से शुरू हुए। आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर12 अगस्त कर दी है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। ऐसे करें आवेदन आरक्षित दर 16,227 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित विभिन्न श्रेणियों के भूखंड़ों का किया आरक्षण श्रेणीवार आरक्षित दरों का किया निर्धारण रजिस्ट्रेशन की दरों का भी किया निर्धारण 41.88 प्रतिशत भूमि पर है आवासीय भूखण्ड अन्य सुविधाओं के लिए आरक्षित भूमि ............. पढें ये खबर भी... किराने की दुकान से दो लाख से भरा बैग चोरी:हेलमेट लगाकर आया युवक ले गया उठाकर, वारदात सीसीटीवी में कैद अजमेर जिले के नसीराबाद में एक दुकान से 2 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। बैग दुकान के काउंटर के पास चेयर पर रखा था, जिसे हेलमेट लगाकर आया एक युवक उठाकर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पीड़ित ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
    Click here to Read More
    Previous Article
    जैसलमेर में अगले चार दिनों तक मौसम रहेगा साफ:हवाओं की वजह से मानसून हुआ कमजोर; तापमान भी गिरा
    Next Article
    10 हजार की नकदी सहित जेवरात ले गए चोर:अलमारी का ताला तोड़कर आंगई के जोरगढ़ी गांव में की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment