Search

    Select Website Language

    घाटा वाला मंदिर में चोरी के 2 आरोपी पकड़े:पीतल के धूपारणे, 2 बाइक और एक स्कूटी बरामद, प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्रवाई

    1 year ago

    उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने देबारी स्थित घाटावाला मंदिर में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को डिटेन किया है। इनसे पीतल के धूपारणे(धूप रखने का पात्र) के साथ दो बाइक, एक स्कूटी की बरामदगी हुई है। एएसआई पर्वत सिंह सिसोदिया ने बताया कि मामले में बाघपुरा निवासी मुकेश पिता रायचंद कालबेलिया, वल्लभनगर निवासी पवन नायक उर्फ पिंटू पिता दोलत राम और डबोक निवासी मनोज पिता मिठूलाल कालबेलिया को​ गिरफ्तार किया। एक नाबालिग भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने गुजरात के अहमदाबाद से स्कूटी, श्हर के प्रतापनगर क्षेत्र से 2 बाइक, डबोक से पानी की 2 मोटरें और केबल चुराना कबूल किया है। इनसे 2 बाइक और एक स्कूटी जब्त की है। सरिये से दानपेटी तोड़ने का किया था प्रयास पुसिल ने बताया कि देबारी निवासी किशोर सिंह देवड़ा ने गत 5 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 11 जून को घाटावाला मंदिर में बदमाश घुसे। एक बदमाश ने सरिये से दानपेटी को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। दूसरा बदमाश दो धूपारणे चुरा ले गया। अगली सुबह पुजारी जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो दानपेटी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें एक युवक लोहे की रोड से दानपेटी तोड़ता नजर आ रहा था। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान-गुजरात सीमा पर माही-मोरन नदी में माफिया राज:यहां लीज नहीं...नावों में हाई प्रेशर की मोटरें लगाकर पानी से बजरी निकाल रहे, रोज 500 टन गुजरात-एमपी तस्करी
    Next Article
    अजमेर में रातभर बरसात, 24 घंटों में 89 एमएम दर्ज:सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हुई परेशानी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment