Search

    Select Website Language

    अजमेर में रातभर बरसात, 24 घंटों में 89 एमएम दर्ज:सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों व वाहन चालकों को हुई परेशानी

    1 year ago

    अजमेर में रात को रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात हुई। मानसून के सक्रिय होने से अगले 4-5 दिन वर्षा की सम्भावना जताई है। पानी की निकासी सुचारू नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात का दौर बुधवार रात करीब 8 बजे शुरू हुआ और गुरूवार सुबह 4 बजे तक चला। सिविल लाइन के सीबीएसई ऑफिस के बाहर सड़क पर पानी भर गया। यहां से दो पहिया वाहन चालकों को गुजरने में परेशानी हुई। जेएलएन मेडिकल कॉलेज चौराहे पर भरा पानी मुसीबत का कारण बना। गुरुवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटों में 89 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक 273.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ लाइन सक्रिय होने से आने वाले 4-5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 10 जुलाई को बारिश के साथ तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। 11 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 12 जुलाई को मेघगर्जना के साथ बारिश का अनुमान है। जबकि 13-14 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। इन फोटोज में देखिए बारिश के नजारे...
    Click here to Read More
    Previous Article
    घाटा वाला मंदिर में चोरी के 2 आरोपी पकड़े:पीतल के धूपारणे, 2 बाइक और एक स्कूटी बरामद, प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    रात भर से रुक रुक कर हो रही है बरसात:बारिश से झुंझुनूं में मौसम सुहाना, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, 14 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment