Search

    Select Website Language

    फतेहपुर में 90mm बारिश,गाड़ियां-बस फंसी:लोगों ने नाव चलाई,3-4 दिन तेज बारिश होने के आसार

    1 year ago

    सीकर जिले के कई इलाकों में रात 8 बजे से आज सुबह तक रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रहा। सबसे ज्यादा बारिश सीकर के फतेहपुर में 90 एमएम रिकॉर्ड की गई। फतेहपुर में इस बारिश के चलते छतरिया बस स्टैंड पर सुबह तक पानी की निकासी नहीं हो सकी। यहां करीब चार से पांच फीट तक पानी आ गया। देर रात से ही यहां पर जलभराव होने के चलते एक AC बस और गाड़ी पानी के बीच ही फंस गई। जिन्हें सुबह पुलिस की मदद से निकाला जा सका। यहां बस स्टैंड पर जलभराव होने के चलते आज व्यापार भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। यहां दर्जनों दुकानें बंद रही और कई दुकानों में पानी भी घुस गया। फतेहपुर में मंडावा अंडरपास पर जलभराव होने के चलते वहां बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद की गई। फतेहपुर में हुए जलभराव के बीच लोगों ने नाव भी चलाई। इसके अतिरिक्त सीकर के नेछवा,धोद, सीकर ग्रामीण सहित कई इलाकों में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई है। इस बारिश के चलते लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। हालांकि सीकर शहर में मात्र 8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में अगले 4 से 5 दिन ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है। सीकर जिले में भी बादलों की आवाजाही रहने के साथ अच्छी बारिश होने का अनुमान है। सीकर में जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा 13 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को सीकर में पूरे दिन बादलों की आवाजाही रहने के साथ उमस रही थी। सीकर में आज सुबह 8 बजे तक बारिश
    Click here to Read More
    Previous Article
    रात भर से रुक रुक कर हो रही है बरसात:बारिश से झुंझुनूं में मौसम सुहाना, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, 14 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी
    Next Article
    आधुनिक दौर में भी संस्कारों की शिक्षा देता श्री गुरुकुल:यहां से पढ़कर देश-विदेश में ऊंचे पदों पर पहुंचे स्टूडेंट्स, महर्षि दयानंद सरस्वती ने देखा था सपना

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment