Search

    Select Website Language

    10 हजार की नकदी सहित जेवरात ले गए चोर:अलमारी का ताला तोड़कर आंगई के जोरगढ़ी गांव में की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

    1 year ago

    सरमथुरा उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र के जोरगढ़ी गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान के अंदर अलमारी का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र एवं करीब 10 हजार रुपए की नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित मकान मालिक हेमसिंह परमार ने बताया कि चोरों ने देर रात उनके कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 6 अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, कान के कुंडल, चांदी की तोड़िया और लगभग 10 हजार रुपए नगदी पार कर दी। घटना के बाद गांव के सरपंच सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चोरी की सूचना मिलते ही आंगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    एडीए ने 116 प्लॉट की ई-नीलामी शुरू की:3 सितम्बर लास्ट डेट; अटल आवासीय योजना में 12 अगस्त तक करें आवेदन
    Next Article
    कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:3 महीने पहले हुई थी शादी, हर एंगल से जांच करने में जुटी पुलिस

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment