Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चिकसाना थाना क्षेत्र का मामला:उधार देने से मना किया तो दुकानदार युवक को पीटा, बचाने आए पिता के सिर में मारी गोली, मौत

    6 months ago

    भरतपुर निकटवर्ती गांव फुलवारा के पीपला चौराहे पर रविवार शाम को एक दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया दोनों पक्षों के बीच शराब के नशे में विवाद के कारण वारदात हुई। दूसरी ओर एक नाबालिग को पकड़ा गया है, शेष की तलाश की जा रही है। पीड़ित के अनुसार वारदात उधार सामान देने से इंकार करने पर हुए विवाद के चलते हुई। एडिशनल एसपी सतीश यादव के अनुसार फुलवारा निवासी बृजेश सिंह और अशोक सिंह की पीपला निवासी दो बाइक सवारों से विवाद हो गया। इस पर बाइक सवारों ने दो अन्य लोगों को गांव से बुला लिया। झगड़े के दौरान गोली लगने से अशोक सिंह (45) की मौत हो गई। वारदात में शामिल चार आरोपियों में से एक को पकड़ लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। साथ शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को दस्तयाब किया है। सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। शेष को पकड़ने के लिए पांच टीमें भेजी गई हैं। फुलवारा निवासी मृतक अशोक सिंह के पुत्र बृजेश सिंह ने बताया पिता के साथ वह किराने की दुकान चलाता है। शाम को पीपला के 4 व्यक्ति एक बाइक और वाहन पर आए। उन्होंने उधार सामान मांगा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर चारों वहां से चले गए। वह रोजाना चामड़ मंदिर जाता है। पिता के आने पर वह करीब 6.30 बजे मंदिर के लिए निकल गया। आरोपियों ने रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने पिता को फोन किया वह मौके पर आए तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद देर शाम विधायक डॉ सुभाष गर्ग आरबीएम अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। "त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को दस्तयाब किया है। सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। शेष को पकड़ने के लिए पांच टीमें भेजी गई हैं।" - मृदुल कच्छावा, एसपी
    Click here to Read More
    Previous Article
    सावन का पहला सोमवार आज:300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है हल्देश्वर महादेव मंदिर यहां पहुंचने को अरावली की 7 पहाड़ियां पार करनी होगी
    Next Article
    राजस्थान के 18 जिलों में आज भारी बरसात की चेतावनी:अजमेर में रेलवे स्टेशन डूबा, भाई-बहन समेत 5 की मौत; बारां में 5 इंच से ज्यादा बारिश

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment