Search

    Select Website Language

    राजस्थान के 18 जिलों में आज भारी बरसात की चेतावनी:अजमेर में रेलवे स्टेशन डूबा, भाई-बहन समेत 5 की मौत; बारां में 5 इंच से ज्यादा बारिश

    1 year ago

    राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। आज (सोमवार) भी प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 9 जिलों में रेड और 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। एक लो-प्रेशर सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। मानसून की ट्रफ लाइन भी अपनी नॉर्मल पॉजिशन से गुजर रही है। इन सिस्टम के कारण अगले दो दिन तक राज्य में अतिभारी बारिश की आशंका है। पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड देखें तो भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, बारां, झालावाड़, अजमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, जालोर, पाली समेत कई जिलों में 2 से 5 इंच तक पानी बरसा है। भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में मुंह के बल कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। अजमेर रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। जोधपुर में मकान की दीवार गिर गई। पाली में भी दीवार गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 18 जिलों को छोड़कर शेष जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात बारां जिले के शाहबाद में 131MM हुई। कोटा में 63.8MM, अजमेर में 50, बूढ़ा पुष्कर में 56, नसीराबाद में 44, पाली के देसूरी में 92, रोहट में 53, रायपुर में 64, नागौर के रियांबड़ी में 47, छोटी खाटू में 40, दौसा के भांडारेज में 42, भीलवाड़ा के करेड़ा में 66, शाहपुरा में 44, बूंदी में 75, चूरू के सुजानगढ़ में 68, झालावाड़ के सुनेल में 55, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 46 और टोंक के दूनी में 47MM बरसात दर्ज हुई। ट्रैक्टर सहित बह गया युवक इससे पहले शनिवार को सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में शनिवार रात गलवा नदी में एक ट्रैक्टर बह गया। ड्राइवर की तलाश जा रही है। वहीं, टोंक की गलवा नदी में 36 घंटे पहले बहे युवक का बॉडी रविवार सुबह मिली है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के बांध और नदियों में पानी की आवक जारी है। बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.95 आरएल मीटर पहुंचा गया है। इसके साथ ही बांध के भराव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी 2.60 मीटर की स्पीड से बह रही है। अब देखिए- राजस्थान में बारिश से जुड़ी PHOTOS... अब तक 108 फीसदी ज्यादा बरसात मानसून के इस सीजन में राजस्थान में अब तक औसत से 108 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 12 जुलाई तक औसत बरसात 102.4MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 213.3MM बरसात हो चुकी है। राजस्थान में 4 दिन कहां-कहां होगी बारिश...
    Click here to Read More
    Previous Article
    चिकसाना थाना क्षेत्र का मामला:उधार देने से मना किया तो दुकानदार युवक को पीटा, बचाने आए पिता के सिर में मारी गोली, मौत
    Next Article
    जरूरतमंदों की अंतिम यात्रा का सहारा बना पंजाबी समाज:कोरोना काल में शुरू की थी मुहिम, अब तक 500 मृतकों की करा चुके निशुल्क अंत्येष्टि

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment