Search

    Select Website Language

    बाड़मेर में 1 महीने से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तार:टॉप-10 वांटेड में था शामिल, पूछताछ जारी

    9 months ago

    बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस ने धरकर भर अभियान के तहत रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वांटेड बदमाश 1 महीने से फरारी काट रहा था। साथ ही थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 24 जून को पीड़िता ने धनाऊ थाने में रेप मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए गए। वारदात के बाद से आरोपी परमजीत उर्फ प्रवीण पुत्र माधाराम निवासी कालू की बेरी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। आरोपी के थाने के टॉप-10 आरोपियों में चिह्नित किया गया। थानाधिकारी गोविंदराम ने बताया- थाना स्तर पर टीम बनाकर वांटेड आरोपी की तलाश करने के दौरान तकनीकी और सूचना के आधार पर दबिश दी गई। फरार आरोपी परमजीत उर्फ प्रवीण पुत्र माधाराम निवासी कालू की बेरी, कितनोरिया को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल पूनमचंद, कॉन्स्टेबल चुतराराम, प्रेमाराम शामिल रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    झुंझुनूं में महिलाओं को फ्री में सीखाएंगे ड्राइविंग:मरू उड़ान कार्यक्रम तहत हुई शुरूआत, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    नीलकंठ महादेव 21 हजार लीटर गंगाजल से होगा अभिषेक:चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक निकाली जाएगी कलश यात्रा; सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक में जुटेंगे शहरवासी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment