Search

    Select Website Language

    बैरासर छोटा में बाबा गणेश नाथ का वार्षिक जागरण और विशाल भंडारा: हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

    7 months ago

    सादुलपुर के निकटवर्ती गांव बैरासर छोटा स्थित बाबा गणेश नाथ मंदिर में वार्षिक जागरण एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक उत्सव में बाबा की समाधि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। जागरण के दौरान भजन मंडलियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

    विशेष रूप से महिला श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर जयकारों के साथ मंदिर पहुँचीं। एडवोकेट गायत्री पुनिया ने बताया कि बाबा गणेश नाथ के प्रति लम्बोर, मिठड़ी, बिंजवास और हरपालु सहित दर्जनों गांवों के लोगों की अटूट आस्था है। बाबा गणेश नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भंडारे में अध्यापक सुनील बेरासर, रामनाथ गोयल और हरफूल गोदारा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी सेवाएं दीं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर सादुलपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    Next Article
    भोजान निवासी के परिजनों को मिला न्याय: राजगढ़ न्यायालय ने 45 लाख रुपये का क्लेम अवॉर्ड किया पारित

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment