Search

    Select Website Language

    बिजली गिरने से मकान की छत गिरी, युवक की मौत:पाली और जोधपुर के कई स्कूलों में छुट्‌टी; आज 9 जिलों में रेड अलर्ट

    1 year ago

    राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। पाली शहर में रविवार रात 2 बजे से लगातार बरसात हो रही है। जिले के कई प्राइवेट स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी की घोषणा कर दी। सेंट पॉल, वंदे मातरम स्कूल सहित कई बड़े स्कूलों के प्रशासन ने SMS और वॉट्सऐप के जरिए अभिभावकों को इसकी सूचना दी। पाली जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल आने में परेशानी हो रही है, वहां के सरकारी स्कूलों में छुट्टी की जा सकती है। जोधपुर के तिंवरी में बारिश के कारण केंद्रीय विद्यालय और कई प्राइवेट स्कूलों ने वॉट्सऐप मैसेज भेजकर छात्रों को घर पर रहने की सलाह दी। भरतपुर में रविवार देर रात बिजली गिरने से दो मंजिला मकान की छत भरभराकर ढह गई। मकान में सो रहे महेश गोयल (50) की मलबे में दबने से मौत हो गई। जयपुर, कोटा, उदयपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भी सुबह से बारिश हो रही है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में बारिश से घरों में पानी घुस गया। आज 9 जिलों में बारिश का रेड और 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट है। पाली में घरों में घुसा पानी पाली में लगातार बारिश से शहर की अधिकतर गलियों में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित रामदेव रोड और मोची कॉलोनी में कई घरों में पानी घुस गया है। शहर से गुजरने वाली नहर भी लबालब हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई सालों में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। नगर परिषद की टीमें मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी का प्रयास कर रही हैं। अगले 2 दिन हो सकती है भारी बारिश मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक लो-प्रेशर सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मानसून की ट्रफ लाइन भी अपनी नॉर्मल पॉजिशन से गुजर रही है। इन सिस्टम के कारण अगले दो दिन तक राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। देखिए, प्रदेश में बारिश की PHOTOS...
    Click here to Read More
    Previous Article
    अरावली पर्वतमाला की गोद में सजा चमत्कारी शिवधाम:ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा, चट्टानों से प्रकट हुआ शिवलिंग
    Next Article
    आतंकियों के कब्जे में जयपुर का सीमेंट फैक्ट्री मैनेजर:महीना भर पहले गए थे अफ्रीका, पत्नी बोली- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment