Search

    Select Website Language

    कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:3 महीने पहले हुई थी शादी, हर एंगल से जांच करने में जुटी पुलिस

    9 months ago

    सरमथुरा उपखंड के आंगई थाना क्षेत्र के रामसिंह का पुरा सोनी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 20 वर्षीय लक्ष्मी गुर्जर का शव उसके ससुराल में कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आंगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक लक्ष्मी गुर्जर की शादी केवल तीन माह पहले ही सोनी गांव में हुई थी। विवाहिता की अचानक मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया है। आँगई थाना पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    10 हजार की नकदी सहित जेवरात ले गए चोर:अलमारी का ताला तोड़कर आंगई के जोरगढ़ी गांव में की वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश
    Next Article
    चित्तौड़गढ़ में आसमान में छाए बादल, उमस बढ़ी:जिले में अब तक सिर्फ 78% बरसे मेघ, बरसात को लेकर कोई अलर्ट नहीं

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment