Search

    Select Website Language

    धौलपुर नगरपरिषद सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज:13 पार्षदों ने कहा- गलत तथ्य बताकर कराए गए हस्ताक्षर, 13 अन्य सत्यापन में नहीं हुए शामिल

    10 months ago

    धौलपुर नगरपरिषद सभापति खुशबू सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने खारिज कर दिया है। कुछ पार्षदों द्वारा सभापति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों के हस्ताक्षर सत्यापन के लिए 1 और 2 अगस्त का समय निर्धारित किया था। 2 अगस्त को हस्ताक्षर सत्यापन के लिए केवल 37 पार्षद उपस्थित हुए। इनमें से 13 पार्षदों ने स्पष्ट किया कि उनसे गलत तथ्य बताकर हस्ताक्षर कराए गए थे। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी असहमति जताई। इसके अलावा, 13 अन्य सदस्य नोटिस मिलने के बावजूद सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हुए। धौलपुर नगरपरिषद में कुल 60 पार्षद हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए तीन चौथाई यानी 45 पार्षदों का समर्थन आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने आवश्यक संख्या में पार्षदों का समर्थन न मिलने और हस्ताक्षर सत्यापन में विसंगतियां पाए जाने के कारण प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे विधि सम्मत नहीं माना।
    Click here to Read More
    Previous Article
    फसल नुकसान को लेकर किसानों का प्रदर्शन:ट्रैक्टर और बाइक रैली निकाली, तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    झुंझुनूं में महिलाओं को फ्री में सीखाएंगे ड्राइविंग:मरू उड़ान कार्यक्रम तहत हुई शुरूआत, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment