Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    ट्रक यूनियन की जायज मांगों के समर्थन में

    1 year ago

    संसदीय क्षेत्र के पल्लू स्थित मिस्त्री मार्केट में ट्रक यूनियन के साथियों द्वारा सस्पेंड आरसी बहाली, ई-रवाना माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होकर उनकी मांगों का समर्थन किया। राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग द्वारा ट्रक ऑपरेटर्स को नाजायज रूप से परेशान कर गलत ढंग से टैक्स वसूली व करोड़ों रुपये की पैनल्टी लगाई जा रही है। इसके चलते चूरू संसदीय क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां पूर्णतया बंद हैं और माइनिंग का कार्य भी पूरी तरह ठप्प पड़ा है। हर दिन करोड़ों रुपये का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। प्रदेश सरकार से मेरी अपील है कि ट्रक यूनियन की जायज मांगों पर अविलंब विचार करे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    संसदीय क्षेत्र में अपनों के बीच
    Next Article
    राजगढ़-सादुलपुर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी विशेष कार्यक्रम

    Related Politics Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment