Search

    Select Website Language

    शिक्षा निदेशालय का बड़ा आदेश:39 टीचर्स का डेपुटेशन रद्द किया, इनमें 37 अल्पसंख्यक ऑफिस में लगे थे

    9 months ago

    माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के कुल 39 टीचर्स के डेपुटेशन रद्द कर दिए हैं। ये टीचर्स वेतन तो शिक्षा विभाग से ले रहे थे लेकिन काम दूसरे विभाग में कर रहे थे। 39 में से 37 टीचर्स तो अलग-अलग जिलों में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के ऑफिस में ही वर्षों से जमे हुए थे। वहीं भरतपुर और कोटा कलेक्टर ऑफिस में डेरा डाले दो अध्यापकों को भी वापस विभाग में तलब कर लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने राज्य सरकार के एक आदेश की पालना में डेपुटेशन रद्द किए हैं। राज्य के सभी जिलों में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का ऑफिस है। इसी ऑफिस में कहीं सीनियर टीचर तो कहीं ग्रेड सेकंड के टीचर डेपुटेशन पर चल रहे हैं। अब अल्पसंख्यक मामला विभाग मदरसा बोर्ड जयपुर और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालयों में बैठे सभी टीचर्स को हटा दिया गया है। कुछ शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) भी खेल मैदान के बजाय इन ऑफिस में काम कर रहे थे। अब इन सभी को यहां से हटाया गया है। कोटा और भरतपुर के जिला कार्यालय में कार्यरत दो टीचर्स की प्रतिनियुक्ति भी निरस्त कर दी गई है। इन सभी को कार्यमुक्त करने के बाद संबंधित जिले के संयुक्त निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए कार्यमुक्त करना होगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    कुंड में डूबने से नाबालिग की मौत:खेत पर काम करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों सौंपा शव
    Next Article
    फसल नुकसान को लेकर किसानों का प्रदर्शन:ट्रैक्टर और बाइक रैली निकाली, तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment