Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सावन सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब:सुबह 4 बजे ही नीलकंठ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, पंच महादेव मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज

    1 year ago

    भगवान शंकर की आराधना के सावन माह के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी है। जहां भक्तों ने शिवजी का जलाभिषेक और बिल्व पत्र अर्पित कर खुशहाली की कामना की। दौसा के पंच महादेव मंदिरों में शिव भक्तों का जमघट देखने को मिल रहा है। यहां देवगिरी पर्वत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर अलसुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। रिमझिम बारिश के बीच ही लोगों ने पहाडी पर चढ़कर देवाधिदेव भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। जहां मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयकारे गुंजायमान होते रहे। इसी प्रकार शहर के गुप्तेश्वर महादेव, बैजनाथ, सहजनाथ और सोमनाथ महादेव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शहर के लोगों ने बडी तादात में इन मंदिरों में पहुंचकर भगवान का अभिषेक किया। ऐसे में सावन के पहले सोमवार को शहरों से लेकर गांव-ढाणियों में स्थित शिवालयों में शिव भक्तों की चहल-पहल बनी हुई है। साथ ही डीजे की धुन पर कावड यात्राएं भी मंदिरों में पहुंच रही हैं। वन सोमवार के उपवास के चलते जिले के प्रमुख धर्मस्थलों पर भक्तों की भीड देखने को मिलेगी। शास्त्रों के अनुसार सावन माह में भगवान शंकर की आराधना पुण्य फलदायी मानी जाती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    एंप्लॉयमेंट की बजाय विजिट वीजा पर दुबई भेजा:टाइम पर तनख्वाह भी नहीं मिली,एजेंट ने धमकी दी
    Next Article
    ढाबों पर खड़े ट्रकों से बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार:पांच साथी अब भी फरार, सब मिलकर करते थे गांवों में चोरियां

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment