Search

    Select Website Language

    ढाबों पर खड़े ट्रकों से बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार:पांच साथी अब भी फरार, सब मिलकर करते थे गांवों में चोरियां

    1 year ago

    कोलायत के गांवों में लगे सोलर प्लांट से केबल, ढाबों में खड़े ट्रकों से बैट्री सहित अनेक चोरियां करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे चोरियों के कई राज खुलने की उम्मीद की जा रही है। कोलायत पुलिस के अनुसार कोलायत के मढ़ गांव के चन्‍द्रप्रकाश उर्फ चन्‍दु पुत्र पप्‍पुराम नायक उम्र 25 साल निवासी वार्ड नम्‍बर 03 नायकों का मौहल्‍ला गांव मढ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चन्‍द्रप्रकाश ऊर्फ चन्‍दु ने अनुसंधान के दौरान बताया कि उसने पिछले कुछ समय से होटलों ढाबों पर खड़े ट्रकों से बैट्री, ट्यूब वेल से केबल, खेतों से तार चोरी, कोलायत के आसपास सोलर प्‍लान्‍ट में लगी केबलों को चोरी की है। आरोपी के सहअभियुक्‍त कालूराम, करनू ऊर्फ करणाराम, राजुराम तथा लिच्‍छीराम निवासीगण सियाणां तहसील हदां जिला बीकानेर की तलाश जारी हैं। आरोपी चन्‍द्रप्रकाश चन्‍दु को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। घटना में उपयोग लिए गए वाहनों व अन्‍य आरोपीगणों के सम्‍बन्‍ध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही कोलायत और आसपास के गांवों में हुई चोरियों का राज खुल सकता है। फिलहाल पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि शहर में हो रही चोरियों में भी इनकी भूमिका है या नहीं। कंटेंट : विजय, कोलायत
    Click here to Read More
    Previous Article
    सावन सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब:सुबह 4 बजे ही नीलकंठ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, पंच महादेव मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज
    Next Article
    जोधपुर में फार्म हाउस पर पुलिस की रेड, 52 गिरफ्तार:DCA कोषाध्यक्ष भी शामिल; जुआ और शराब पार्टी चल रही थी, नशीले पदार्थ भी हुए बरामद

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment