Search

    Select Website Language

    सवाई के सभी रेनगेज सेंटर पर औसत 46.95MM बारिश दर्ज:देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह तक जारी

    1 year ago

    सवाई माधोपुर में रविवार रात से बारिश का दौर शुरू हो गया। यहां देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार सुबह तक चलता रहा। इस दौरान यहां पर कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे यहां के मौसम में ठंड खुल गई और तापमान में गिरावट हुई। सवाई माधोपुर का पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में औसत 46.92 MM बारिश सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश देखी गई। यहां रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार 8 बजे से तक 22.95 MM औसत वर्षा दर्ज की गई। यहां सभी 20 रेनगेज सेंटर पर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश चौथ का बरवाड़ा में 93 MM पिछले 24 घंटे ( रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक) में सवाई माधोपुर के सभी रेनगेज सेंटर पर 939 MM बारिश दर्ज हुई। यहां 20 में से केवल एक रेनगेज सेंटर पर बारिश हुई। सवाई माधोपुर के ढील बांध पर 50 MM मानसरोवर पर 45 MM, देवपुरा पर 72 MM, पांचोलास पर 90 MM, खंडार 50 MM, मोरासागर 38 MM, भाड़ौती 40 MM, सवाई माधोपुर मानटाउन 42 MM, सवाई माधोपुर तहसील 37 MM, खंडार तहसील 76 MM, चौथ का बरवाड़ा तहसील 93 MM, बामनवास तहसील 35 MM, मलारना डूंगर तहसील 34 MM, बौंली तहसील 35 MM, मित्रपुरा तहसील 12 MM, गंगापुर सिटी 30 MM, वजीरपुर तहसील 33 MM, तलावड़ा तहसील 51 MM, बरनाला तहसील 38 MM और भांवरा उपतहसील में 38 MM बारिश दर्ज हुई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जोधपुर में फार्म हाउस पर पुलिस की रेड, 52 गिरफ्तार:DCA कोषाध्यक्ष भी शामिल; जुआ और शराब पार्टी चल रही थी, नशीले पदार्थ भी हुए बरामद
    Next Article
    चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश से लोगों को मिली राहत:रावतभाटा में सबसे ज्यादा 92 MM बरसात, 14 और 15 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment