Search

    Select Website Language

    सादुलपुर SDM कार्यालय में शिक्षकों और उपखंड अधिकारी के बीच हुई गहमा-गहमी

    9 months ago

    सादुलपुर (चूरू) में शिक्षकों और उपखंड अधिकारी वीनू वर्मा के बीच उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब शिक्षक संघ सेखवात के पदाधिकारियों सहित शिक्षक SDM कार्यालय पहुंचे। वे 12 सूत्रीय मांगों, विशेषकर "शिक्षक बीएलओ हटाओ" अभियान के समर्थन में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान एक शिक्षिका के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने जोरदार विरोध किया और "SDM मुर्दाबाद" के नारे लगाए।

    हंगामा बढ़ता देख उपखंड अधिकारी ने पुलिस को बुलाया। मौके पर दो पुलिसकर्मी और एक महिला कॉन्स्टेबल पहुंचीं। शिक्षकों ने बाद में ज्ञापन सिबियो सुमन जाखड़ को सौंपा। वहीं, मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यालय के बाहर ही बैठा दिया गया और उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। घटना के दौरान शिक्षक प्रतिनिधि वेदपाल मलिक ने SDM के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

    मामला अब प्रशासनिक और शिक्षक संघ के बीच तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ में तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
    Next Article
    सादुलपुर पुलिस ने 22 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी जयसिंह स्वामी को किया गिरफ्तार

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment