Search

    Select Website Language

    सादुलपुर स्कूल विवाद में नया मोड़: मारपीट के मामले में अब छात्र और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    7 months ago

    सादुलपुर के लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल (लॉर्ड्स स्कूल) में नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का मामला अब और गर्मा गया है। घटना के तीसरे दिन, स्कूल प्रिंसिपल रामप्रसाद ने छात्र योगेश और उसके पिता के खिलाफ राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

    प्रिंसिपल का आरोप है कि 24 दिसंबर को कबड्डी मैच के दौरान जब छात्र योगेश को अनुशासनहीनता के लिए समझाया गया, तो उसने आवेश में आकर प्रिंसिपल की कॉलर पकड़ी और उन्हें थप्पड़ मारकर मैदान में गिरा दिया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र के पिता दीपचंद प्रजापत ने स्कूल पहुँचकर और फोन पर प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं, दूसरी ओर पीड़ित छात्र के पिता दीपचंद का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा यह मुकदमा केवल राजीनामे का दबाव बनाने के लिए किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप और वीडियो सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर में नए साल का जश्न: Sky City में होगी 'जैसलमेर नाइट' थीम के साथ ग्रैंड न्यू ईयर पार्टी!
    Next Article
    रतनपुरा आंदोलन को मिला अमरपुरा का साथ: तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment