Search

    Select Website Language

    सादुलपुर में ट्रैफिक रूल्स जागरूकता कार्यक्रम: पुलिस अधिकारियों ने नियमों के पालन की अपील की

    9 months ago

     सादुलपुर में नंद प्लाजा के पास आज बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने मिलकर ट्रैफिक रूल्स से संबंधित एक प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उपखंड अधिकारी मनोज खेमदा, एएसपी किशोरी लाल मीणा और आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल सहित कई अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि हादसे छोटी सी गलती के कारण हो रहे हैं, जिनमें ज़्यादातर युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। लोगों से अपील की गई कि नियम चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए फॉलो किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सड़क सुरक्षा अभियान: हमीरवास पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे 9 लोगों के वाहन किए जब्त
    Next Article
    राजगढ़ सैनिक अस्पताल में दवाइयों की कमी और दूर स्थित स्टोर पर पूर्व सैनिकों का विरोध

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment