Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सादुलपुर में सांखू रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू

    6 months ago

    सेतु बंधन योजना के अंतर्गत सीआरआईएफ फंड से सादुलपुर में सांखू रोड़ पर बनने वाले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आज से विधिवत रूप से शुरू हो गया है।
    फरवरी, 2023 में राजस्थान में कुल 14 ओवरब्रिज स्वीकृत हुए, जिनमें से अकेले चूरू जिले में 03 ओवरब्रिज हमारे भिजवाए प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत हुए।
    लगभग 133 करोड़ रू. के CRIF फंड से चूरू जिले में 3 ROB का निर्माण होना है, जिसमें 36.57 करोड़ रू. की लागत से सादुलपुर-सांखू मार्ग पर, 55.43 करोड़ रू. की लागत से चूरू में पूनियां कॉलोनी फाटक पर एवं 41.17 करोड़ रू. की लागत से पड़िहारा-छापर मार्ग पर शामिल हैं।
    सादुलपुर में सांखू मार्ग के ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आज शुरू हो गया है। पूनियां कॉलोनी चूरू और पड़िहारा में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
    इसके अलावा क्षेत्र में रेलवे और राज्य सरकार के संयुक्त प्रौजेक्ट के रूप में दो ओवरब्रिज में से अग्रसेन नगर चूरू का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि दूसरे ओवरब्रिज का सुजानगढ़ में आगामी कुछ दिन में कार्य शुरू हो जायेगा।
    इन तीनों ओवरब्रिज के अलावा संसदीय क्षेत्र में कुछ ओर ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव भी हमने भिजवाए हैं।
    बेहत्तर इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर हमारा लगातार फोकस रहा है और क्षेत्र में भविष्य के हिसाब से नये प्रौजेक्ट के लिये पूरे रोडमैप के साथ लगातार काम कर रहे हैं।
    #MeraChuruLoksabhaParivar

    Click here to Read More
    Previous Article
    सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
    Next Article
    राजगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन

    Related Politics Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment