Search

    Select Website Language

    सादुलपुर में 'भियानी म्यूज़िक सेंटर' का भव्य उद्घाटन: संगीत सीखने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

    9 months ago

    सादुलपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर की सर्वहितकारिणी संस्था में रविवार को "भियानी म्यूज़िक सेंटर" का भव्य उद्घाटन किया गया। संचालक दिलशाद शहजाद खान भियानी और अमीर खान ने बताया कि यह केंद्र बच्चों को यहीं पर गायन, वादन, और सुर-ताल की विधिवत शिक्षा देगा। यहाँ गिटार, तबला, हारमोनियम, कीबोर्ड, क्लासिकल वोकल, वेस्टर्न म्यूज़िक सहित कई कोर्स उपलब्ध हैं। अभिभावकों ने खुशी जताई कि अब उनके बच्चों का समय और पैसा दोनों बचेगा। इस पहल को सादुलपुर के सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: एसडीएम डॉ. मनोज खेमदा ने खुद घर-घर जाकर नागरिकों को किया जागरूक
    Next Article
    सादुलपुर-बहल मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, 2 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment