Search

    Select Website Language

    सादुलपुर का गौरव: राघा छोटी के वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह पूनिया का रमन रिसर्च फेलोशिप के लिए चयन, अमेरिका में करेंगे रिसर्च

    5 months ago

    सादुलपुर क्षेत्र के लिए बड़ी गर्व की खबर है! राघा छोटी गाँव के लाल और प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह पूनिया का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित रमन रिसर्च फेलोशिप के लिए हुआ है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा चयनित डॉ. पूनिया इस फेलोशिप के तहत अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी जाएंगे।

    वहाँ वे सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और सेंसर एडवांसमेंट जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान करेंगे। डॉ. पूनिया वर्तमान में CSIR-CEERI, पिलानी में सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट हैं और उनके नाम 100 से अधिक इंटरनेशनल जर्नल लेख व कई पेटेंट दर्ज हैं। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ओम प्रकाश पूनिया के पुत्र डॉ. जितेंद्र की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अहमदाबाद में सादुलपुर का गौरव: क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में एडवोकेट गायत्री पूनिया ने बिखेरी राजस्थानी संस्कृति की छटा
    Next Article
    सादुलपुर में जनाक्रोश: लॉर्ड्स स्कूल मामले को लेकर सड़कों पर उतरा सर्व समाज; मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment