Search

    Select Website Language

    सादुलपुर के बैरासर गुमाना में डकैती का प्रयास: घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर लाखों की चोरी

    8 months ago

    सादुलपुर के बैरासर गुमाना गांव में मंगलवार देर रात डकैती के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई है। रात लगभग 1 बजे, 7-8 नकाबपोश बदमाश कैम्पर गाड़ी में सवार होकर ताराचंद पूनिया के घर पहुंचे और घर में अकेली महिला संतोष को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और करीब 15 तोला सोना-चांदी और ₹2 लाख नकद चोरी करके ले गए। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी राजेश सिहाग मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ में मारपीट और अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    सिधमुख पुलिस की बड़ी सफलता: चैनपुरा टोलनाका मारपीट मामले में ₹5000 के दो इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment