Search

    Select Website Language

    सीकर में उमराह गई महिला के घर दिनदहाड़े चोरी:लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी

    1 year ago

    सीकर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पिपराली रोड स्थित अक्सा मस्जिद के पास एक सूने मकान में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद इरफान ने बताया कि चोरी का शिकार हुआ मकान उनकी बहन का है, जो वर्तमान में उमराह के लिए विदेश गई हुई हैं। वह मकान की देखरेख करते हैं और वहीं रहते हैं। 13 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे वह अपने काम पर गए थे। शाम 6:30 बजे जब वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS... चोर मकान से सोने-चांदी के जेवरात, 4 लाख कैश व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जेवरात की कीमत 10 लाख से अधिक है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संदिग्धों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर में नाले से निकाला कचरा सड़क पर छोड़ा:कचरा वहीं छोड़ने से लोग परेशान, पुलिया पर चढ़कर पार कर रहे रास्ता
    Next Article
    अजमेर में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद:कहीं 2 तो कहीं पर ढाई घंटे बिजली गुल, जानिए-कौनसा एरिया होगा प्रभावित

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment