Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सफाई कर्मचारी ने कर लिया सुसाइड:नोट में लिखा- पत्नी और उसके परिजन मेरी मौत का कारण, घर में फंदा लगाकर जान दे दी

    6 months ago

    अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में सफाई कर्मचारी ने बुधवार सुबह घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत का कारण उसकी पत्नी और पत्नी के घर वाले हैं। मृतक के परिवार वालों ने उसकी पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर सुसाइड करने का आरोप लगाया है। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आदर्श डिग्री कॉलेज प्रभात मोहल्ला के रहने वाले ज्ञानचंद (41) पुत्र ताराचंद ने घर के पीछे हॉल में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया। उसे फांसी के फंदे से उतार कर जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बॉडी को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्लॉक टावर थाने के एएसआई रामबाबू ने बताया कि प्रभात मोहल्ला निवासी ज्ञानचंद (41) पुत्र ताराचंद ने 7 बजे के करीब फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है। मृतक के द्वारा सुसाइड नोट भी लिखा गया है। मृतक सफाई कर्मचारी था। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड के कर्म का खुलासा होगा। पत्नी को समझाने पर साले ने की मारपीट मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे के करीब भाई के द्वारा सुसाइड किया गया है। वह अपने भाई के साथ पूरी रात था। भाई ने बुलाकर यह कहा था कि मेरे साल के द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई है। मेरे सीने में दर्द हो रहा है। भाई कमरे में जाकर सिर्फ रो रहा था। भाई की पत्नी, साला, साली, ससुर के द्वारा ही परेशान किया जा रहा था। कल जब भाई पत्नी को समझाने के लिए गया, तब उसके साथ साले के द्वारा कमरे में मारपीट की थी। घर पर आकर उसने खाना भी नहीं खाया था। भाई पर उसकी पत्नी शक कर रही थी भाई ने बताया कि कुछ दिनों से पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। भाई की पत्नी उस पर शक कर रही थी कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है। लेकिन भाई का किसी से अफेयर नहीं था। पत्नी और ससुराल के लोगों से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। इसे लेकर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 2018 में दोनों पति-पत्नी की लगी थी नौकरी मृतक ज्ञानचंद के परिवार वालों ने बताया कि ज्ञानचंद की शादी 2008 में हुई थी। 2018 में ज्ञानचंद और उसकी पत्नी की सफाई भर्ती में नौकरी लगी थी। इसके साथ ही ज्ञानचंद रात में टैक्सी चलाने का काम भी करता था। ज्ञानचंद के दो पुत्र और एक बेटी है। सुसाइड नोट भी लिखा ज्ञानचंद ने सुसाइड से पहले एक नोट भी लिखा है। जिसमें उसने लिखा- मेरी मौत के कारण मेरी पत्नी और उसके घर वाले हैं। उसके भाई ने मेरे साथ मारपीट की है। मैं ज्ञानचंद पूरे होश हवास में बयान दे रहा हूं। उसने मेरे नाम कंप्लेंट भी लिख दी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    चिड़ावा की कोर्ट रोड दुकानों में अनियमित आवंटन का मामला:तत्कालीन प्रधान और विकास अधिकारी समेत अन्य पर FIR दर्ज करने के आदेश
    Next Article
    रेलवे पटरी के पास मिला मिस्त्री का शव:घर पर फोन कर बोला था- वापस आ रहा है, काम में मन नहीं लग रहा

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment