Search

    Select Website Language

    रेलवे पटरी के पास मिला मिस्त्री का शव:घर पर फोन कर बोला था- वापस आ रहा है, काम में मन नहीं लग रहा

    9 months ago

    अलवर के सदर थाना क्षेत्र के मदनपुरी गांव निवासी चिनाई मिस्त्री सुखराम की अचानक मौत हो गई। उसने मंगलवार को घर पर फोन कर कहा था कि उसका काम में मन नहीं लग रहा। वह वापस आ रहा है। उसके कुछ घंटे बाद मिस्त्री का शव मिला। मृतक के गांव के रहने वाले बलवीर सिंह चौधरी ने बताया- भजीट गांव निवासी सुखराम जाटव पुत्र थावरिया जाटव मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार दोपहर उसने अपने घर फोन कर कहा था कि उसका काम में मन नहीं है। वह वापस लौट रहा है। उसके बाद परिवार को पता चला कि सुखराम का शव भूगोर में रेलवे पटरी से कुछ दूर आगे पड़ा है। परिवार के लोगों ने बताया कि किसी तरह की बीमारी नहीं थी। अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। अभी मौत के कारण सामने नहीं आए। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी। अभी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सफाई कर्मचारी ने कर लिया सुसाइड:नोट में लिखा- पत्नी और उसके परिजन मेरी मौत का कारण, घर में फंदा लगाकर जान दे दी
    Next Article
    सत्यपाल मलिक ने राजस्थान में दिखाए थे बागी तेवर:मोदी के खिलाफ बयान दिए थे, 300 करोड़ रिश्वत की पेशकश का खुलासा किया था

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment