Search

    Select Website Language

    रतनपुरा आंदोलन का दूसरा दिन: RLP का मिला समर्थन, मांगे नहीं मानी तो सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुँच सकते हैं धरना स्थल

    4 months ago

    सादुलपुर के रतनपुरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और घर-घर कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन और अधिक उग्र हो गया। ढींगी रोड स्थित महला होटल पर जारी इस धरने को आज RLP (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) का भी समर्थन मिला।

    आरएलपी तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने धरना स्थल पर पहुँचकर घोषणा की कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो सांसद हनुमान बेनीवाल स्वयं रतनपुरा पहुँचकर ग्रामीणों की आवाज़ बुलंद करेंगे। आज धरने में करीब 500 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जिनमें किसान नेता कुंदरम दमिवाल, नौजवान सभा अध्यक्ष अजीत सिंह पूनिया सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक लिखित में आश्वासन और कार्य शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    गाँव-गाँव पहुँची डिजिटल क्रांति! Gramprofile.in & Grampanchayat.in क्या है? ग्राम हीरो बनकर कमाएं पैसा
    Next Article
    सादुलपुर में नए साल का जश्न: Sky City में होगी 'जैसलमेर नाइट' थीम के साथ ग्रैंड न्यू ईयर पार्टी!

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment