Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण लॉटरी की तारीख बदलेगी? 17-18 सितंबर पर आया बड़ा अपडेट

    1 hour ago

    राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की प्रस्तावित तारीखों में बदलाव हो सकता है।

    पहले जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 और सरपंच व वार्ड पंच की आरक्षण लॉटरी 18 सितंबर 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया के चलते इन तारीखों को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

    वीडियो में पंचायत चुनाव की संभावित टाइमलाइन भी बताई गई है—चुनाव प्रक्रिया, नामांकन, नामांकन जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और चार चरणों में प्रस्तावित मतदान की पूरी जानकारी।

    प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 13, 23, 29 अक्टूबर और 3 नवंबर, जबकि पंच और सरपंच के लिए 14, 24, 30 अक्टूबर और 4 नवंबर को प्रस्तावित है।

    हालांकि, ये सभी तारीखें प्रस्तावित/संभावित हैं। अंतिम चुनाव कार्यक्रम राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही माना जाएगा।

    पंचायत चुनाव 2026 और आरक्षण लॉटरी से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए City News को Follow और Subscribe जरूर करें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ अग्रसेन भवन में हुई गणेश जी की स्थापना, भव्य स्वागत से भक्तिमय हुआ माहौल

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment