Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण लॉटरी की नई तारीख तय | 23-24 सितंबर को होगी लॉटरी

    1 hour ago

    राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के 16 सितंबर 2026 के पत्र के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें तय कर दी गई हैं।

    23 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी होगी।

    24 सितंबर 2026 को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण लॉटरी करवाई जाएगी।

    पहले जिला स्तर की लॉटरी 17 सितंबर और सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी 18 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के चलते तारीखों में बदलाव किया गया।

    पत्र के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य है।

    पंचायत चुनाव से जुड़ी हर नई और आधिकारिक खबर के लिए City News को Follow और Subscribe करें।

     

    City News – खबर वही जो हम दिखाएँ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    चूरू के प्रो. दिलीप पूनिया को IFCI में अहम जिम्मेदारी, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में निदेशक नियुक्त

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment