Search

    Select Website Language

    राजस्थान में मानसून सक्रिय, 10 अगस्त को पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के आसार

    1 year ago

    राजस्थान में इन दिनों मानसून की गतिविधियाँ धीमी जरूर हुई हैं, लेकिन पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 5 से 6 अगस्त के बीच इन क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 10 अगस्त के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी वर्षा की संभावना जताई गई है। 10 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं।

    हालांकि, फिलहाल राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क है और उमस व गर्मी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोटा के दीगोद में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश हुई। वहीं लाडपुरा (15 मिमी), प्रतापगढ़ (5 मिमी), लसाड़िया (4 मिमी), सबला (3 मिमी), जगपुरा (4 मिमी) और अटरू (5 मिमी) में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

    जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक राजस्थान में औसत से 85% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सामान्यत: 1 जून से 3 अगस्त तक 231.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक 427.8 मिमी वर्षा हो चुकी है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला का राजगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत, संगठनात्मक अनुभव साझा किया
    Next Article
    जानिए 5 अगस्त के लेटेस्ट भाव सिर्फ City News के साथ।

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment