Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ वार्ड 36 में बसपा की एंट्री, सुमन मोहन पूरिया ने दाखिल किया नामांकन

    2 hours ago

    राजगढ़-सादुलपुर नगरपालिका चुनाव के रण में बहुजन समाज पार्टी ने भी दमदार एंट्री की है। वार्ड नंबर 36 से बसपा प्रत्याशी सुमन मोहन पूरिया ने अपना नामांकन दाखिल किया।

    नामांकन के बाद उनके चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्डवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली।

    सुमन मोहन पूरिया ने मिले जनसमर्थन पर वार्डवासियों और कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद वार्ड के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात काम करने का भरोसा दिलाया।

    राजगढ़ के हर वार्ड की चुनावी हलचल और सटीक राजनीतिक कवरेज के लिए देखते रहें City News — खबर वही, जो हम दिखाएं!

    Click here to Read More
    Previous Article
    वार्ड में अंधेरा… जिम्मेदारी किसकी? चुनाव से पहले स्ट्रीट लाइट पर बड़ा सवाल
    Next Article
    सड़क का हाल… वादा कितना कमाल? वार्ड चुनाव से पहले जनता का सवाल

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment