Search

    Select Website Language

    राजगढ़ शराब ठेका फायरिंग मामला: पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, एक और सह-अभियुक्त गिरफ्तार

    4 months ago

     राजगढ़ कस्बे के सांखू फाटक स्थित शराब ठेके पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 9 अक्टूबर 2025 को हुई इस वारदात में शामिल सह-अभियुक्त संदीप कुमार (उम्र 31 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, राजगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    एसपी चूरू जय यादव (IPS) के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस इस मामले में पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस फायरिंग का मुख्य उद्देश्य ठेके में हिस्सेदारी लेना और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करना था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल (IPS) के सुपरविजन में पुलिस अब संदीप से मुख्य साजिशकर्ताओं के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर में 26 दिसंबर को BMS की "हुंकार रैली": सादुलपुर में विद्युतकर्मियों ने भरी हुंकार, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
    Next Article
    सादुलपुर: तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में चालक बाल-बाल बचा

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment