Search

    Select Website Language

    राजगढ़ सादुलपुर पुलिस ने दो सप्ताह में ब्लाइंड डकैती और सामूहिक दुष्कर्म का किया खुलासा

    10 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर पुलिस ने 2 सप्ताह पूर्व रतनपुरा गांव में हुई लूट, डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर वारदात का खुलासा कर अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास के कथन को साकार किया है। 30 जून की रात हथियारों से लैस 6 बदमाशों ने रोही की ढाणी में दो घरों पर हमला कर डकैती और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया। यह ब्लाइंड वारदात थी क्योंकि घटनास्थल पर सीसीटीवी या अन्य साक्ष्य मौजूद नहीं थे, फिर भी पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर 14 दिनों में मामले को सुलझा लिया।

    इसमें गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय गैंग से हैं—पंजाब के संजय कुमार, हरियाणा के टीटू और मदन, तथा अलवर के राजकुमार को हिरासत में लिया गया है। 17 जुलाई की शाम सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस निश्चल प्रसाद एम ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि साइबर जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों को चिन्हित किया।

    गिरफ्तार संजय की मां बिमला बावरी पीड़ित परिवार की जानकारी रखती थी और उसी ने अन्य आरोपियों के साथ वारदात की साजिश रची। पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में दबिश दी और 48 घंटे के भीतर सफलता प्राप्त की।

    इस केस में बीट कांस्टेबल संदीप कुमार और सिपाही मुकेश कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनसे अन्य मामलों में भी खुलासे की संभावना है। फिलहाल आरोपियों को बापर्दा रखा गया है और गहन अनुसंधान जारी है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ सादुलपुर की मिलन मैचिंग सेंटर में आधी रात को चोरी
    Next Article
    राजगढ़ में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ निकाली गई जन आक्रोश रैली, डॉ. कृष्णा पूनिया और सांसद राहुल कस्वा ने किया नेतृत्व

    Related Local Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment