Search

    Select Website Language

    राजगढ़ सादुलपुर आरपीएफ का मानवीय चेहरा: लावारिस बुजुर्ग को मिला सहारा और नया जीवन

    1 year ago

    राजगढ़ सादुलपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अपने मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ऑपरेशन डिग्निटी अभियान के तहत प्लेटफार्म नंबर 1 पर 90 वर्षीय लावारिस, बीमार और असहाय बुजुर्ग सतपाल (निवासी यमुनानगर, हरियाणा) को अत्यंत बदहाल हालत में देखकर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल यशपाल और विकास कुमार ने तुरंत उनकी मदद की।
    बुजुर्ग के शरीर पर घाव, फोड़े और कुपोषण के लक्षण साफ दिखाई दे रहे थे। गंदी फटी चादर में लिपटे, भूख और प्यास से व्याकुल इस वृद्ध को पहले 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार करवाया गया। इसके बाद उन्हें पुनर्वास के लिए राजगढ़ के विमला देवी सेवा समिति आश्रम में भेजा गया, जहां उनकी देखभाल और सुरक्षित जीवन की व्यवस्था की गई।
    यह सराहनीय कार्य न केवल रेलवे सुरक्षा बल की पेशेवर जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल भी है, जो लावारिस और असक्षम लोगों को एक सम्मानजनक जीवन देने की प्रेरणा देता है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    नरवासी-पहाड़सर के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला लाल रंग का लेडिस बैग, दस्तावेज सुरक्षित
    Next Article
    Shorts Check

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment