Search

    Select Website Language

    राजगढ़-पिलानी मार्ग पर बड़ा हादसा: शराब से भरा कैंटर ट्रक में घुसा, लाखों का माल सुरक्षित

    8 months ago

    राजगढ़-पिलानी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहाँ शराब से भरा एक कैंटर ट्रक में जा घुसा। बहरोड़ से गंगानगर जा रहा यह कैंटर ओवरटेक करते समय सामने से आए वाहन के कारण संतुलन खो बैठा और ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कैंटर चालक बाल-बाल बच गया। आबकारी विभाग ने बताया कि कैंटर में लदी शराब की कीमत करीब ₹20 लाख है, जिसे दूसरे वाहन से गंगानगर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर के लम्बोर छिपियान में हादसा टला: पिकअप की टक्कर से बिजली के खंभे टूटे
    Next Article
    शिक्षक मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या पर शिक्षकों में आक्रोश, कल एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment